मनोरंजन

OTT पर खत्म हुई कपिल शर्मा की बादशाहत, इस तेलुगु वेब सीरीज ने रिलीज होते ही छीनी नंबर-1 की कुर्सी…

नेटफ्लिक्स पर यूं तो कपिल शर्मा का कब्जा टॉप पोजीशन पर रहता ही है लेकिन अब हाल में गद्दी खतरे में पड़ी नजर आई. बात दरअसल ये है कि एक वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स की रेटिंग में कपिल शर्मा के शो की पोजीशन को हिला दिया. हर्ष चेमुडुकी वेब सीरीज ‘लीस्ट एलिजिबल बैचलर’ हाल में रिलीज हुई थी और ये नेटफ्लिक्स में सबसे ज्यादा देखे जा रहे कंटेंट की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई है. लोग इस सीरीज की परफॉर्मेंस और टॉप पोजीशन से हैरान इसलिए हैं क्योंकि इस वेब सीरीज ने कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को पीछे कर दिया है.

नेटफ्लिक्स के डेली के टॉप 10 शो चार्ट्स के मुताबिक, तेलुगु सीरीज ने बढ़त बनाते नंबर-1 पोजिशन हासिल की जो कि काफी चौंकाने वाली बात है. इस मजेदार सीरीज को बाबू देगला ने डायरेक्ट किया है और इसमें हाइपर आदि, जीवन कुमार और ऐश्वर्या होलाककल जैसे कलाकार शामिल हैं. ‘लीस्ट एलिजिबल बैचलर’ नाम से आई ये वेब सीरीज ETV Win पर भी स्ट्रीम होती है. यहां भी इस वेब सीरीज को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है. नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप 10 चार्ट्स कल अपडेट होंगे जिससे शो की व्यूअरशिप के बारे में और साफ जानकारी मिल पाएगी.

बता दें कि कपिल शर्मा के शो का पांचावां सीजन हाल में नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ है. त्योहार के मौके पर इसी थीम के साथ शो को ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो का फॉर्मैट पहले जैसा ही है. सेलेब्रिटी गेस्ट आ रहे हैं और कपिल शर्मा की पूरी टीम उनके इर्द गिर्द अलग अलग ऐक्ट प्लान करती हैं. शो के पहले एपिसोड में अजय देवगन, श्रिया सरन अपनी फिल्म दृश्यम 3 के प्रमोशन के लिए आए थे. इसके अलावा अभी तक सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म द वन की प्रमोशन के लिए और तीसरे एपिसोड में रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर आए थे.

Related Articles

Back to top button