रायपुर

14 से 19 अक्टूबर तक जैनम मानस भवन में सजेगी ‘रंगीलो रास गरबा’ की महफिल

रायपुर। राजधानी रायपुर में ‘रंगीलो रास गरबा’ का आयोजन 14 से 19 अक्टूबर तक जैनम मानस भवन में किया जाएगा। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थापक नीलेश मुंदडा ने बताया कि इस बार आयोजन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं को विशेष महत्व दिया जाएगा।

परिसर में बस्तर आर्ट, गढ़कलेवा कॉर्नर और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में केवल पारंपरिक गरबा गीत बजाए जाएंगे और पारंपरिक परिधान अनिवार्य होंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, महिला बाउंसर्स, मेडिकल टीम और दो एंबुलेंस तैनात रहेंगी। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button