छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी का प्रशासनिक अनुभव, राजनीतिक समझ और जनता के प्रति समर्पण राज्य को तेज गति से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

साय ने यह भी उम्मीद जताई कि बिहार में बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही, दोनों राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने पर भी बल दिया गया।

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने आज ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जिसके बाद देशभर के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button