खेल

राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई; रोहित ब्रिगेड की जीत पर देश के दिग्गज नेताओं ने यूं जाहिर की खुशी

India Won T20 WC Trophy देश में आज रात भर टीम इंडिया के फैंस सड़कों पर जीत का जश्न मना रहे थे। पठाखे फोड़ रहे हैं। मिठाईयां बांट रहे हैं। मानों 29 नवंबर की रात देश दीवाली मना रहा हो। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग खुशी से झूम उठे हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।India Won T20 WC Trophy। टी20 विश्व विजेता की ट्रॉफी जीतने के बाद शनिवार रात देश में दीवाली सा माहौल बन गया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग सड़कों पर ढोल-नगाड़े बजाते हुए जश्न मना रहे थे। देशवासियों के हाथों में तिरंगा झंडा थे और जुबां पर इंडिया-इंडिया का जयघोष था। नेता, अभिनेता से लेकर आम जनता तक सभी लोग लगातार टीम इंडिया को अलग-अलग ढंग से बधाई दे रहे हैं।

फाइनल मैच में यह एक असाधारण जीत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘टी20 विश्व कप जीतने के लिए टीम इंडिया को मेरी हार्दिक बधाई। कभी न हार मानने की भावना के साथ, टीम कठिन परिस्थितियों से गुजरी और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में यह एक असाधारण जीत थी. शाबाश, टीम इंडिया, हमें आप पर गर्व है।

Related Articles

Back to top button