मध्यप्रदेश

छत्रपति शिवाजी महाराज की 398 वी जन्मजयंती पर सर्व महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा कालिका माता मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई..

मध्य प्रदेश l शोभायात्रा का शहर में जगह जगह स्वागत किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर सर्व महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा स्थानीय कालिका माता मंदिर प्रांगण से धूमधाम एवं हर्षौल्लास के साथ शिवाजी महाराज की सजीव झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा मां कालिका माता मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बाबा रामदेव मंदिर, मोटीमाता,एमजी रोड,रंजीत चौक ,झंडा चौक, चंचल चौराहा होते हुए पुनः कालिका माता मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का समापन महाआरती की गई। इस दौरान कमलेश बागुल,पीयूष मराठा,सर्व सेन समाज प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सोनाने,राजेंद्र सिरसाठ,सर्व सेन समाज जिलाध्यक्ष संदीप सोनाने,प्रणव निवडुंगे सहित समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button