देश - विदेश

 महाराष्ट्र के CM शिंदे का बड़ा फैसला,मुंबई के सभी टोल हुए फ्री….

मुंबईl  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा फैसला लिया है।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले  शिंदे ने कैबिनेट बैठक में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी 5 टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि ये फैसला आज रात यानी 14 अक्टूबर से ही लागू हो जाएगा।

कई अहम फैसले लिए गए शिंदे सरकार की कैबिनेट बैठक में वाशी, मुलुंड, ऐरोली, दहिसर और आनंदनगर टोल पर किसी भी हल्के वाहन को टैक्स नहीं देना होगा।हल्के वाहन की श्रेणी में कई वाहन आते हैं। इसमें कार, टैक्सी, जीप, छोटा ट्रक, वैन और डिलीवरी वैन आदि आते हैं।

Related Articles

Back to top button