न्यूज़मध्यप्रदेश

मंत्री कुंअर विजय शाह के विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है…

मध्य प्रदेश l मंत्री कुंअर विजय शाह के विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है और उनकी मुश्किलें
लगातार बढ़ती जा रही हैं । आज राज्यपाल को ज्ञापन देने राज भवन मंगू भाई पटेल के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ एक कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा ।

ज्ञापन देने के बाद बाहर निकले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत तमाम विधायकों ने कहा कि हम राज्यपाल के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं । उन्होंने कहा है कि ऊपर बात करेंगे, उसके बाद वह काला हिजाब पहने हुए और धरने पर बैठ गए। काफी देर धरना प्रदर्शन किया गया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती राजभवन के बाहर जहां धरना प्रदर्शन कर रहे थे वहां से उठा लिया गया और पुलिस बस में बैठकर ले गई।

जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ,सचिन यादव जयवर्धन सिंह तमाम नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि मंत्री विजय शाह को गिरफ्तार करना चाहिए ,पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है बल्कि हम लोगों को गिरफ्तार कर रही है ।

Related Articles

Back to top button