खेल

 एक दिसंबर से जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही बीसीसीआई सचिव पद रिक्त हो जाएगा.कौन बनेगा अगला बीसीसीआई सचिव?

खेल l एक दिसंबर से बीसीसीआई सचिव पद रिक्त हो जाएगा जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही ,अब कौन बनेगा अगला बीसीसीआई सचिव, उनमें दिल्ली क्रिकेट निकाय के अध्यक्ष रोहन जेटली और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल के नाम शामिल हैं.

 2009 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के साथ क्रिकेट प्रशासन में अपना करियर शुरू किया जय शाह ने. 2019 से बीसीसीआई के सचिव हैं. शाह ने बीसीसीआई के बेहतरीन संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,  रोहन जेटली का क्रिकेट प्रशासन में करियर लगभग चार साल पहले शुरू हुआ था, जब उन्हें अपने पिता की जगह दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था, जिन्होंने 14 साल तक इस पद पर काम किया था.

जेटली ने पहली दिल्ली प्रीमियर लीग शुरू की, जिसमें ऋषभ पंत और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, और अरुण जेटली स्टेडियम में पांच वनडे विश्व कप मैचों की सफल मेजबानी की. 

Related Articles

Back to top button