दंतेवाडा

दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 02 महिला सहित 03 ईनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण….

दन्तेवाड़ा l दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 02 महिला सहित 03 ईनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित माओवादी राजू पदाम पालनार एलओएस सदस्य/szc चैतू दादा का गार्ड (ईनामी 01 लाख) के पद पर था सक्रिय।

आत्मसमर्पित माओवादी राजू पदाम ग्राम गोगुंडा डुगिनपारा, नीलावाया, हिरोली पुलिस कैंप एवं टेटेगुडेम के जंगल में हुए पुलिस/नक्सली मुठभेड़ में था शामिल।

आत्मसमर्पित महिला माओवादी हुर्रे कावासी पालनार एलओएस सदस्या/szc चैतू दादा की गार्ड (ईनामी 01 लाख) के पद पर थी सक्रिय।

🔷 आत्मसमर्पित महिला माओवादी हुर्रे कवासी ग्राम पुसनार, गोगुंडा, पोरोहिडमा एवं कोकरा के जंगल में हुए पुलिस/नक्सली मुठभेड़ में थी शामिल।

🔷 आत्मसमर्पित महिला माओवादी सुखमति उर्फ लक्ष्मी उर्फ कविता ओयाम नुआपाड़ा डिवीजन अंतर्गत सोनाबेड़ा एलओएस सदस्या ( ईनामी 01 लाख ) के पद पर थी सक्रिय।

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 215 ईनामी सहित कुल 901 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है।

Related Articles

Back to top button