
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास में बैठक से होगी। इसके बाद वे मंत्रालय पहुंचकर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे और कार्यालयीन कार्यों में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री साय सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में बैठक करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे महानदी भवन, नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

कैबिनेट बैठक की करेंगे अध्यक्षता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
नशा मुक्त भारत पदयात्रा में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री साय शाम को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। वे शाम 4:30 बजे फाफाडीह चौक पहुंचेंगे और यहां आयोजित पदयात्रा में शिरकत करेंगे।
नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में मुख्यमंत्री की सहभागिता रहेगी।
रात में फिर मुख्यमंत्री निवास में बैठक
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री साय रात में भी बैठक करेंगे। वे रात 8 बजे से 9:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे।
CM साय का आज का कार्यक्रम एक नजर में
- 10:30 बजे: मुख्यमंत्री निवास में बैठक
- 11:00 बजे: महानदी भवन, नवा रायपुर के लिए रवाना
- 11:30 बजे से 1:00 बजे तक: कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता
- 1:00 से 4:00 बजे तक: मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य
- 4:30 बजे: फाफाडीह चौक में नशा मुक्त भारत अभियान की पदयात्रा में शामिल
- रात 8:00 से 9:30 बजे तक: मुख्यमंत्री निवास में बैठक



