खेल

भारतीय मूल के श्रेय पारिख ने जीती स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी चैंपियनशिप, जानें कितना मिला इनाम…

भारतीय मूल के श्रेय पारिख ने 2026 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी (Scripps National Spelling Bee) प्रतियोगिता जीत ली है. फाइनल के रोमांचक ‘स्पेल-ऑफ’ यानी टाईब्रेकर में  पारिख ने रिकॉर्ड 32 शब्द सही बोलकर यह खिताब अपने नाम किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक पारिख ने स्पेल-ऑफ राउंड में 90 सेकेंड के अंदर 32 शब्द सही बोलकर ये जीत हासिल की. स्पेल-ऑफ राउंड में उनका मुकाबला भारत के ही ईशान गुप्ता के साथ हुआ था. दूसरे स्थान पर रहे ईशान गुप्ता ने 25 शब्दों की सही स्पेलिंग बताई थी. श्रेय पारिख ने इस कम्पटीशन में पहले भी हिस्सा लिया था. लेकिन जीतने में नाकाम रहे थे.

साल 2022 स्क्रिप्स स्पेलिंग बी में पारिख 89वें स्थान पर आए थे. साल 2024 में तीसरे स्थान पर रहे थे. वहीं वह 2025 में बुखार के कारण वो अपने स्कूल में एक क्वालिफाइंग राउंड हार गए थे. लेकिन इस उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया.

जानें कितना मिला इनाम

ट्रॉफी के अलावा पारिख को स्क्रिप्स की ओर से $50,000 यानी लगभग 41.5 लाख रुपये राशि इनाम के तौर पर दी गई है. साथ ही कई अन्य पुरस्कार भी मिले हैं. बता दें Scripps National Spelling Bee दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित स्पेलिंग प्रतियोगिताओं में से है. जो हल साल आयोजित की जाती है. इस प्रतियोगिता में हजारों छात्र हिस्सा लेते हैं. ये प्रतियोगिता कई दिनों तक चलती है.  

कौन ले सकता है हिस्सा

इस कम्पटीशन में केवल आठवीं क्लास तक के बच्चे ही हिस्सा ले सकते हैं और उनकी उम्र 15 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए. कम्पटीशन में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को दो शुरुआती राउंड पास करने होते हैं.उनसे पहले से दी गई एक लिस्ट से शब्द पूछे जाते हैं. इसमें एक स्पेलिंग राउंड और एक मल्टीपल-चॉइस वोकैबुलरी राउंड होता है. जो लोग शुरुआती राउंड पास कर लेते हैं, वे एक लिखित स्पेलिंग और वोकैबुलरी टेस्ट देते हैं. इसमें से टॉप 100 या उसके आस-पास के प्रतियोगी क्वार्टरफाइनल में पहुंचते हैं. क्वार्टरफाइनल और सेमीफ़ाइनल के दौरान, स्पेलर्स को माइक्रोफ़ोन पर स्पेलिंग या वोकैबुलरी से जुड़े सवालों के आधार पर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है. 

Related Articles

Back to top button