मनोरंजन

पूजा भट्ट ने आलिया को बताया अपना अपग्रेडेड वर्जन, कहा- “वह बहुत चालाक है”…

पूजा भट्ट बॉलीवुड में 90 के दशक में पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रही हैं, जिन्हें आज भी फैंस पसंद करते हैं. हालांकि कुछ फिल्मों के करियर के बाद वह एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. लेकिन अब उनसे 21 साल छोटी सौतेली बहन आलिया भट्ट बॉलीवुड पर राज कर रही हैं. इसी बीच एक्टर प्रोड्यूसर पूजा भट्ट ने आलिया भट्ट की तारीफ की और उनके बॉलीवुड करियर के बारे में बात की, जो उन्होंने खुद बनाया है. इतना ही नहीं उन्होंने आलिया को अपना अपग्रेडेड वर्जन बताया. 

पूजा भट्ट ने कहा- आलिया भट्ट लेती हैं स्मार्ट फैसले

पूजा भट्ट ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कहा कि यंग एक्टर्स इंडस्ट्री को बेहतर समझते हैं और अपनी जर्नी के हर पड़ाव पर स्मार्ट फैसले ले रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि आलिया भट्ट ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था. जबकि हाइवे, राजी, उड़ता पंजाब और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपना एक मुकाम बनाया. वहीं उन्होंने बताया कि एक्टर के पास वो क्वालिटी है, जो उनके पास इंडस्ट्री में काम करने के दौरान कभी नहीं थी. 

आलिया भट्ट से कंपेयर होने पर पूजा भट्ट ने कही ये बात

आलिया भट्ट से कंपेयर होने पर पूजा भट्ट ने बताया कि हर एक्टर का सिनेमा में अलग अलग फेस होता है और अलग अलग तरह से काम करते हैं. उन्होंने कहा कि जब वह 90 के दशक में अपनी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग एन्जॉय कर रही थीं. आलिया ने अपनी जगह आज की जनरेशन में बनाई और वह जानती हैं कि फेम और मौकों को कैसे हैंडल करना हैं.

पूजा भट्ट ने कहा- वह बहुत ही चालाक है. 

पूजा भट्ट ने कहा, “वह बहुत ही चालाक है. जिस खेल को खेलने का आपका इरादा है, उसे खेलना वह जानती है और वह उसे बेहद शानदार ढंग से खेलती है.” इसके साथ ही पूजा भट्ट ने आलिया भट्ट के फिल्म बिजनेस को समझने की तारीफ की और इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग को लेकर कमिटमेंट और सेट पर कदम रखने से पहले बहुत मेहनत की भी तारीफ की. वहीं खुद का बेहतर वर्जन बताया. 

पूजा भट्ट की सौतेली बहन हैं आलिया भट्ट

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट हैं, जिन्होंने दो शादी की हैं. पहली शादी किरण भट्ट से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं. जबकि दूसरी शादी 1986 में सोनी राजदान से की थी, जिनसे बेटी आलिया और शाहीन भट्ट हैं. वहीं आलिया और पूजा भट्ट के बीच 21 साल का उम्र का फासला है. 

Related Articles

Back to top button