क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

 छात्रा के साथ अनाचार कर शिक्षक से बना हैवान ,पुलिस ने किया गिरफ्तार…. 

बिलासपुर l  शिक्षक बीते एक साल से ट्यूशन पढ़ने आ रही छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था. मामला तब सामने आया जब शिक्षक के छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. जानकारी मिलने पर परिजनों ने कोनी थाना में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा के साथ अनाचार कर शिक्षक की गरिमा को तार-तार करने वाला शिक्षक बना हैवान,

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में कोनी के रिवर व्यू कालोनी निवासी श्रवण कुमार यादव उत्तर प्रदेश महाराजगंज धुंधली बरहवांटोला का रहने वाला है और 22 साल से कोनी क्षेत्र में रह रहा है. वह बिलासपुर के कोटा ब्लाक के शासकीय स्कूल में शिक्षक है, जहां कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा उसके घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी. वह छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिसके कारण छात्रा डरी हुई थी और माता-पिता से यह बात नहीं बताती थी. लेकिन लगातार हो रहे शोषण से परेशान होकर अंततः छात्रा ने अपने परिजनों को अपने साथ हो रहे अनाचार की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी शिक्षक श्रवण कुमार यादव को आज गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Back to top button