छत्तीसगढ़बालोद

 बालोद शहर में आज नगरवासियों ने जिला न्यायालय को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने के खिलाफ  व्यापारियों और नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन……

बालोद l  जिला न्यायालय को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने के खिलाफ बालोद शहर में आज नगरवासियों ने  बंद का आह्वान किया है. इस बंद में विभिन्न व्यापारी संगठन और नागरिक संगठन सक्रिय रूप से शामिल हुए. बंद के दौरान, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, स्कूल-कॉलेज और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शहर की सभी दुकानें और संस्थान बंद हैं.

 बालोद में स्थित जिला न्यायालय को सिवनी स्थानांतरित किया जाएगा. ग्राम सिवनी में नए जिला न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है, इस बदलाव के खिलाफ बालोद के व्यापारी और विभिन्न संगठन विरोध जता रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से इस फैसले को पुनः विचारने की अपील की है.उनका कहना है कि न्यायालय के स्थानांतरण से शहर का व्यापार प्रभावित होगा, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होगा.

Related Articles

Back to top button