छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा,राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के बाद अन्य जगहों की होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच…

रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए. पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए.

पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने  बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा. सभी जगहों पर इस बात को चेक किया जाएगा. कहीं कुछ पाया गया, तब वहां भी जांच होगी. भर्ती प्रक्रिया में जो गड़बड़ी हुई है, उसमें सुधार कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button