मनोरंजन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हैरेसमेंट की खिलाफ उठाई आवाज, 

मनोरंजन l अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने हक और अपने अस्तित्व को हलके में न लेने की सलाह दी है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चन परिवार की बहू हैरेसमेंट की खिलाफ आवाज उठाती नजर आ रही हैं. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिषेक बच्चन के साथ कथित मतभेद की खबरों के बीच इस वीडियो पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने महिलाओं संग सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. क्लिप में एक्ट्रेस सड़कों पर होने वाली समस्याओं से बचने के बजाय उसका सामना करने के लिए कहती नजर आ रही हैं.

ऐश्वर्या ने कहा, ‘सड़क पर होने वाला उत्पीड़न. आप इससे कैसे निपटती हैं? सामने वाले की आंख में देखने से बचकर? नहीं. सीधे आंखों में आंखें डालकर देखें. इस दौरान अपना सिर ऊंचा रखें. यही नारीवाद है. खुद से कहें मेरे शरीर पर मेरा हक. अपने मूल्यों से समझौता न करें. एक्ट्रेस आगे कहती हैं , ‘खुद पर संदेह न करें. अपने लिए खड़े हों. अपनी ड्रेस या लिपस्टिक को कभी दोष न दें. सड़क पर होने वाला उत्पीड़न छेड़छाड़ कभी भी आपकी गलती नहीं है.’

 उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा से बचने के लिए इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर सड़क पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हों. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अभिनेत्री ने हैशटैग के साथ लिखा, ‘आइए सब मिल कर आगे बढ़ते हैं.’

Related Articles

Back to top button