छत्तीसगढ़रायपुर

बीजेपी का सहयोग केंद्र आज भी रहेगा जारी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुनेंगे लोगों की समस्याएं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सहयोग केंद्र आज भी जारी रहेगा। पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सहयोग केंद्र का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

इस दौरान रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पार्टी कार्यालय पहुंच सकते हैं। आम लोगों की ओर से स्वास्थ्य, प्रशासनिक कामकाज और अन्य विभागों से जुड़े मामलों को मंत्री के सामने रखा जा सकता है।

अधिकारियों को दिए जा सकते हैं आवश्यक निर्देश

सहयोग केंद्र में मंत्री लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित मामलों की जानकारी लेंगे। जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जरूरत होगी, उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा सकते हैं।

बीजेपी की ओर से समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले सहयोग केंद्र में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों को सीधे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों तक पहुंचाना तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की पहल करना है।

Related Articles

Back to top button