अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर कोलकाता पहुंचे, पीएम मोदी संग करेंगे मुलाकात

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं। भारत में अमेरिकी एम्बेसडर सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।
सर्जियो गोर ने लिखा कि यह मार्को रुबियो का भारत का पहला आधिकारिक दौरा है। उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान रुबियो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी एम्बेसडर के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, QUAD समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।
मार्को रुबियो करीब 14 साल बाद कोलकाता पहुंचने वाले पहले अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट बने हैं। इससे पहले मई 2012 में पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कोलकाता का दौरा किया था।
रुबियो के इस दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान इंडो-पैसिफिक क्षेत्र, रक्षा सहयोग और QUAD जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है।



