छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह से किये मुलाकात…..

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी महत्वपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें राज्य के नक्सल विरोधी अभियानों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे.

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों पर चर्चा मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे अभियानों की जानकारी गृह मंत्री को दी. मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे. गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button