सरगुजा-अंबिकापुर

अस्पताल ले जा रही गर्भवती महिला की वाहन पलटी, एक 1 की मौत 4 घायल…

सूरजपुर l  गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान  बीती रात सूरजपुर में वाहन पलट गई. इस घटना में 1 अधेड़ महिला की मौत हो गई और गर्भवती महिला समेत 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है.

बसदेई चौकी क्षेत्र के सिरसी गांव के पास गर्भवती महिला को भैयाथान से अस्पताल ले जा रहा बोलेरो वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में अधेड़ महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 को मामूली चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही अधेड़ महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं घायलों में से 2 को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है. जबकि गर्भवती महिला और अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

Related Articles

Back to top button