न्यूज़
मोहला : अग्निवीर भर्ती 2027: निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

मोहला 6 मई 2026
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। अब संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार पंजीकृत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) से पहले निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जिला रोजगार कार्यालय राजनांदगांव द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों कोerojgar.cg.gov.inपोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। प्रशिक्षण के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (फोन: 0771-2965212, 0771-2965214) या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव (फोन: 07744-299523) से संपर्क कर सकते हैं।



