देश

दिल्ली के खारी बावली में नकली मसालों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 802 किलो मिलावटी मसाले बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देश की सबसे बड़ी मसाला मंडी खारी बावली में मिलावटी मसालों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 802 किलो नकली मसाले बरामद किए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कमलजीत के रूप में हुई है, जो मुकुंदपुर इलाके का निवासी है। पुलिस को 23 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि नया बांस इलाके में बड़े पैमाने पर नकली मसाले तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

जांच में बड़ा खुलासा:
अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में घटिया सामग्री, नकली रंग, चावल के टुकड़े, मिर्च के डंठल और अन्य मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल कर मसाले तैयार किए जा रहे थे। यहां नकली हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, अमचूर और गरम मसाला बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा था।

स्वास्थ्य से खिलवाड़:
छापेमारी के दौरान ऐसे आर्टिफिशियल फूड कलर भी बरामद हुए, जिन्हें खाने योग्य नहीं माना जाता। यह मिलावटी मसाले दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सप्लाई किए जा रहे थे, जिससे आम लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा था।

Related Articles

Back to top button