क्राइम

Fake Teacher: शिक्षक के खेल ने शिक्षा के अफसरों के उड़ाए होश, फर्जी पिता के नाम पर कर रहा था नौकरी, हेड मास्टर निलंबित

Balrampur Fake Teacher Suspended: शिकायत मिलने के बाद प्रधान पाठक लालमन सिंह की नौकरी से संबंधित दस्तावेज की जांच की गई. जांच में पाया कि प्रधान पाठक लालमन सिंह का असली नाम रामदुलार है और वो फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी कर रहा है.

Balrampur Fake Head Teacher: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षा विभाग ने फर्जी दस्तावेज व कूटरचित तरीके से सरकारी नौकरी पाने वाले प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है. लालमन सिंह लंबे समय से फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रधान पाठक के पद पर सरकारी नौकरी कर रहा था. हालांकि ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई. फिलहाल प्रधान पाठक के खिलाफ विभागीय उच्च स्तरीय जांच जारी है… जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जागी.

फर्जी डिग्री पर नौकरी करने की मिली थी शिकायत

यह पूरा मामला जिले के वाड्रफनगर विकासखंड का है. बीते 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत कुशफर के रहने वाले सत्यनारायण नाम के एक व्यक्ति ने जिला कलेक्टर से शिकायत की कि लालमन सिंह ग्राम पंचायत कुशफर में सरपंच के पद पर पदस्थ है… और दूसरी ओर लालमन सिंह शासकीय प्राथमिक शाला कोल्हूआ में प्रधान पाठक के पद पर जालसाजी कर एक ही पिता का नाम उपयोग कर नौकरी कर रहे हैं, जिसके विरोध उचित जांच कर कार्रवाई की मांग की थी. कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की.

प्रधान पाठक निलंबित

कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त प्रधान पाठक के खिलाफ मिले शिकायत के बाद नौकरी से संबंधित दस्तावेज और ग्रामीण का बयान दर्ज कर जांच की गई, जिस पर यह तथ्य सामने निकल कर आया कि प्रधान पाठक लालमन सिंह का असली नाम रामदुलार है… जांच में पाया गया कि फर्जी दस्तावेज के जरिए वो नौकरी कर रहा है… इस जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता सत्यनारायण ने कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से शिकायत की थी कि फर्जी दस्तावेज के सहारे लालमन सिंह शासकीय प्राथमिक शाला कोल्हूआ में प्रधान पाठक के पद पर नौकरी कर रहा है….  शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई. जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए, जिसके बाद प्रधान पाठक के खिलाफ कार्रवाई की गई है. विभाग भी मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद उक्त प्रधान पाठक के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button