इंदौर शीतला माता मार्केट विवाद पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार

इंदौर स्थित शीतला माता मार्केट मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा लिखे गए पत्र पर अब भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा हमला बोला है। शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि —
“दिग्विजय तो दूर की बात है, अब कांग्रेस के पत्रों की भी कोई वैल्यू नहीं रह गई।”

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में अब किसी के पत्र की कोई अहमियत नहीं बची है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह इंदौर में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने और हिंदू-मुस्लिम विवाद कराने गए थे, लेकिन वहां कांग्रेस के ही शहर जिला अध्यक्ष ने उन्हें हाथों-हाथ फटकार लगा दी।
शर्मा ने तंज कसते हुए कहा —
“जिला अध्यक्ष से लताड़ खाने वाले दिग्विजय सिंह को शर्म आना चाहिए। उन्हें पहले भी चेतावनी दी गई थी कि बिना बताए इंदौर नहीं आना। अगर ऐसा किया तो ठीक नहीं होगा।”
भाजपा विधायक ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह की ऐसे ही फजीहत होती रहती है, क्योंकि वे लगातार मंदिरों, हिंदुओं और भारतीय सनातन संस्कृति के खिलाफ बयान देते रहते हैं।