मनोरंजन

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान को उदयपुर के राजा ने दिखाया महल का कोना-कोना,,, 

 मनोरंजन l उदयपुर की ट्रिप पर थीं फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ,उन्होंने झीलों के इस खूबसूरत शहर को अलविदा कहते हुए उन्होंने एक भावुक संदेश साझा किया. फराह खान उदयपुर की सुंदरता, वहां के लोगों की मेहमान नवाजी और शाही माहौल से बहुत प्रभावित हुईं. उन्होंने इस ट्रिप को एक ऐसा अनुभव बताया जो उनके लिए जीवन भर यादगार रहेगा.

फराह खान ने अपनी इस यात्रा की झलक एक वीडियो के माध्यम से साझा की. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “सिर्फ यादें साथ लेकर जा रही हूं और बस पैरों के निशान छोड़ छूटे हैं. केवल दो दिनों में जीवन भर की यादों के लिए उदयपुर का धन्यवाद. लक्ष्याराज सिंह मेवाड़ ने न सिर्फ अपना महल, बल्कि अपना दिल भी हमारे लिए खोल दिया.”

फराह खान ने लिखा, “प्रीति सिमोस और नीती सिमोस ने मेरी इस जर्नी को को खास अनुभव देने वाला बना दिया.” वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह अपने रसोइए दिलीप के साथ नाव की सैर को एन्जॉय कर रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने अलग-अलग इवेंट्स की तस्वीरें भी शामिल की हैं.

Related Articles

Back to top button