राजनांदगांव

डोगरगढ़ : रोपवे की ट्रॉली अचानक रोप से टूटकर गिर गई

बार-बार हादसों के बावजूद डोगरगढ़ मां बम्लेश्वरी माता के दर्शन के लिए लगे रोपवे प्रबंधन कोई सबक नहीं लेता दिख रहा है। वैसे अभी तक दो बार हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार दोपहर मंदिर के पहाड़ी पर स्थित रोपवे की ट्रॉली अचानक रोप से टूटकर गिर गई।

हादसे के दौरान ट्रॉली पर पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार थे। हादसे में सभी नेताओं को चोटें आई हैं। इस हादसे में भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल रोपवे संचालन को तत्काल रोक दिया गया है।

Related Articles

Back to top button