कोरबा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा नगर का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम हुआ संपन्न…

कोरबा l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा नगर का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित थे। शारीरिक प्रधान का प्रदर्शन कोरबा जिले के एमपी नगर दशहरा मैदान परिसर में संपन्न हुआ। शारीरिक प्रधान कार्यक्रम में मुख्य रूप से नियुद्ध,यष्टी, दंडयुद्ध, योगासन, पदविन्यास, सामूहिक समता, घोष आदि विषयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ । जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवको की सहभागिता पूर्ण गणवेश में रही।

कोरबा नगर में दूसरी बार इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब मौसम ने करवट बदलते हुए। तेज आधी व तूफान के साथ बारिश होने लगी उस समय अतिथियों का उद्बोधन चल रहा था। पर सभी स्वयंसेवक अनुशासन में रहते हुए।अपने जगह बारिश में भीगते हुए।

निरंतर कार्यक्रम समाप्ति तक बैठे रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम नरेश दुबे , वक्ता नारायण नामदेव , सह प्रांत प्रचारक छत्तीसगढ़ प्रांत रहे । साथ ही मंच पर विभाग संघ चालक सत्येंद्रनाथ दुबे एवं नगर संघचालक अशोक तिवारी भी उपस्थित रहे। प्रतिवर्ष स्वयंसेवकों के दक्षता को रखने के लिए एवं प्रदर्शन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित होता है।

Related Articles

Back to top button