मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महू में अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल…

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जयंती उत्सव पर 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर नगर महू में उनकी जन्मस्थली स्मारक पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भीम जन्मभूमि पधार कर सर्वप्रथम डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर नमन किया, तदोपरांत अस्थिकलश पर पुष्प वर्षा कर बुद्ध वंदना में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा भन्ते धर्मशील जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह , जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, पूर्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button