वायरल

 महाभारत में सबसे ज्यादा बुद्धिमान पुरुष कौन था?

महाभारत में सबसे बुद्धिमान पात्र विदुर माना जाता है. उन्हें अपनी सूझ-बूझ और नैतिकता के लिए जाना जाता है. उन्होंने हस्तिनापुर का प्रधानमंत्री बनने का सम्मान प्राप्त किया था. विदुर ने युद्ध के दौरान अपनी बुद्धिमत्ता से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. ज्ञान और विवेक के कारण उन्हें महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक माना जाता है.

रिश्ते में वह धृतराष्ट्र और पांडु के भाई थे. लेकिन उन्होंने राजसी तामझाम के बगैर सादगी से रहने की जिंदगी चुनी. वह पहले धृतराष्ट्र के महामंत्री बने. फिर जब महाभारत के युद्ध के बाद युधिष्ठिर जब राजा बने तो भी विदुर उनके महामंत्री तो नहीं बने. उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.हालांकि वह उन्हें जरूरी सलाह हमेशा देते रहे.

 कई लोग महाभारत में सबसे बुद्धिमान पात्र श्री कृष्ण को मानते है लेकिन विदुर उनसे एकदम अलग किस्म के बुद्धिमान थे. उनकी नीतियां आज भी ऐसी हैं, जिन पर चलने वाला कभी धोखा नहीं खाता. विदुर ने कई ऐसे फैसले लिए और सलाह दी, जिसका लोहा हर किसी ने माना. वह खरी बात कहने से कभी भी नहीं डरते थे.

Related Articles

Back to top button