क्राइम

दरवाजे में लगी कुंडी को काटकर घर में घुसे , लाखों के सोने-चांदी के जेवरात के साथ एक लाख रुपए नगदी चोरों ने किया साफ….. 

रायपुर।रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के डूंडा इलाके में बिजली कर्मचारी के घर के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ,दरवाजे में लगी कुंडी को  चोरों ने  काटकर आसानी से घर में प्रवेश किया. घर में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात के साथ एक लाख रुपए नगदी चोरों ने साफ कर दिया. 

कांकेर में बिजली विभाग में पदस्थ कमर्चारी राधेश्याम प्रेमी का घर है. कर्मचारी की पत्नी अपने बच्चों के साथ पति से मिलने कांकेर गई थी, इस बीच रात के अंधेरे में चोरों ने घर के दरवाजे में लगे एप्पल वाली कुंडी को काटकर अंदर प्रवेश किया. घर में रखे करीबन साढ़े पांच लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए नगद को पार कर दिया. पत्नी और बच्चे 17 नवंबर को पति से मिलने कांकेर गए थे. 19 नवंबर को लौटने पर दरवाले में लगी कुंडी के टूटा देख अंदर घर जाकर देखा तो गहने और नगद गायब थे. 

Related Articles

Back to top button