मध्यप्रदेश

2 बच्चों को उठाकर लेकर गए, लड़का किन्नरों को सौंपा, लड़की भिंड में बेची, पकड़े गए बच्चा चोर

ग्वालियर में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का मामला सामने आया है. चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने फरियादी महिला को शराब पिलाकर उसके दोनों बच्चों को अगवा किया था. जिनको पुलिस ने पांच दिन में ढूंढ निकाला है. इनमें तीन साल का बच्चा श्योपुर के कराहल और 15 दिन की बच्ची को भिंड के मौ से बरामद किया. वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है.

दरअसल, मुरार थाना क्षेत्र टप्पा तहसील मुरार में रहने वाली सरोज बांधकर मूलतः टीकमगढ़ की रहने वाली है. ग्वालियर में रहकर मजदूरी का काम करती है. सरोज अपने दोनों naga788 ही बच्चों को लेकर 19 अगस्त को बाजार गई हुई थी. इस बीच उसकी मुलाकात मछली मंडी नदी पार टाल पर एक महिला और युवक से हुई. इन सभी ने शराब पार्टी की और शराब के नशे में वहां सो गई. जब महिला को होश आया तो उसके दोनों बच्चे गायब थे. जिसकी शिकायत उसने थाने में की. 

इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
बच्चों के अपहरण की शिकायत पर पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई. पुलिस को मुखबिर ने बताया कि सत्यनारायण गोला का मंदिर चौराहे पर खड़ा है. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल किया. उसने बताया कि अपनी पत्नी नीलम गोस्वामी के साथ मिलकर सरोज को शराब पिलाई थी और उसके दोनों बच्चों को अगवा कर लिया था. तीन साल के बालक को श्योपुर के कराहल में शालू किन्नर को दे दिया. 15 दिन की मासूम बच्ची को भिंड के मौ मकेटा गांव में पूजा शर्मा और दीपक वाल्मीकि को सौंपा था. 

Related Articles

Back to top button