क्राइमरायपुर

रायपुर के मरीन ड्राइव  में मॉर्निंग वॉक पर निकले  युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी तीन अज्ञात बदमाशों ने …

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. तीन अज्ञात बदमाशों ने आरोपी मौके से फरार हो गए, सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है. 

मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी naga788 ईश्वर राजवाड़े के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था. वह एक अधिकारी को शासकीय कार्य से रायपुर लेकर आया था. तड़के सुबह करीब 4 बजे ईश्वर राजवाड़े मरीन ड्राइव टहलने गया. इस दौरान तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और मोबाइल लूटने की कोशिश की. जिसके बाद आरोपियों और ईश्वर के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए cctv कैमरे की भी मदद ली जा रही है.

Related Articles

Back to top button