छत्तीसगढ़

मोहला : सुशासन तिहार-2026 : 4 मई से प्रारंभ होगा जन समस्या निवारण शिविर

 क्लस्टर वार विशेष थीम पर आधारित होगा जन समस्या निवारण शिविर

  मोहला 30 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण एवं विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जन समस्या निवारण शिविर हेतु क्लस्टर वार तिथि व स्थान निर्धारित किया गया है। तिथि एवं क्लस्टर वार निर्धारित स्थान के अनुसार जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 4 मई को ग्राम पंचायत विचारपुर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 13 मई को ग्राम पंचायत हांडीटोला में, 20 मई को ग्राम पंचायत देववाडवी में, 28 मई को ग्राम पंचायत भनसुला में, 5 जून को ग्राम पंचायत पीपरखार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।


       जनपद पंचायत मोहला के अंतर्गत 8 मई को ग्राम पंचायत  मार्री में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 18 मई को ग्राम पंचायत हेरकुटुब में, 25  मई को ग्राम पंचायत आमाडुला में, 3 जून को ग्राम पंचायत कुम्हली में, 8 जून को ग्राम पंचायत रानाटोला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
       इसी प्रकार जनपद पंचायत मानपुर के अंतर्गत 6 मई को साल्हेभट्टी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 15 मई को कोराचा में, 22 मई को कहगांव में, 1 जून को खरीदी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
        इसी प्रकार नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 7 मई को मंगल भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 10 मई को गंजचौक कृषि मंडी में एवं 19 मई को टाउन हॉल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन को लेकर प्रत्येक शिविर में एक निश्चित थीम निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button