मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में जन्मी बछिया ‘कमला’ – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नामकरण

भोपाल।
मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में हाल ही में एक गाय ने प्यारी सी बछिया को जन्म दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और नवजात बछिया का नामकरण करते हुए उसे ‘कमला’ नाम दिया।

मुख्यमंत्री ने रविवार को महालक्ष्मी व्रत पूजन के दिन इस नवजात बछिया का स्वागत सत्कार किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा और पशुधन संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

◼ मुख्यमंत्री का भावुक पल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह भी गौशाला पहुँचे और सभी गायों को रोटी खिलाई। इस दौरान उन्होंने नवजात ‘कमला’ को भी तिलक लगाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने ‘कमला’ को गोद में लेकर दुलार किया और निवास परिसर में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मिष्ठान्न वितरित कर अपनी खुशी साझा की।

◼ विशेष महत्व

‘कमला’ मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में जन्म लेने वाली पहली बछिया है। मुख्यमंत्री ने इसे “साक्षात् लक्ष्मी का आगमन” बताया और विश्वास जताया कि यह शुभ अवसर प्रदेश में गौसेवा और पशुधन संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Related Articles

Back to top button