मुंगेली

 सियार ने अब तक छत्तीसगढ़ के नौ लोगो पर कर चूका है शिकारी हमला, पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा वन विभाग की टीम ने,,,,,

लोरमी। बीते कुछ दिनों में एक संक्रमित सियार बार-बार लोगों पर हमला कर रहा है।  मामला मुंगेली वनमण्डल के खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव का है ,इस सियार के हमले में अब तक 9 ग्रामीण घायल हो चुके है, जिनका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में कराया गया है। सियार के हमले की जानकारी naga788 के बाद से वन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है, सियार को पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गी को चारा बनाकर रखा है।

वन विभाग की टीम द्वारा मुनादी कराकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है। फॉरेस्ट के एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी ने बताया कि कोरियर इलाके में एक रेबीज संक्रमित सियार ने अब तक 9 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इस घटना को लेकर खुड़िया के एसडीओ ने बताया कि जंगली सियार को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर चंदन की मदद से जंगल से लगे रिहायशी इलाके में पिंजरा रखा जा रहा है।

 खुड़िया के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर, एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी सहित वन विभाग की टीम गांव पहुंची. इस दौरान SDO ने ग्रामीणों से अपील की कि वे रात में घर से निकलने पर टॉर्च और हाथ में डंडा लेकर निकलें. 

Related Articles

Back to top button