छत्तीसगढ़

 हाथियों का आतंक बढ़ाता ही जा रहा है, हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत….

राजिम l हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो गई. जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह 3 बजे सोरीदखुर्द निवासी कुमार मरकाम उम्र 44 वर्ष फुटु तोड़ने गया था, तभी तीन हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई. यह घटना फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम बनगवा की है.

हाथियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है वन विभाग ने पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हुई थी. सड़क किनारे एक घर में हाथी ने धावा बोलते हुए घर में सो रहे 6 लोगों पर हमला किया था. इस घटना में पिता-पुत्री और चाचा समेत एक पड़ोसी की मौत हुई थी.

Related Articles

Back to top button