नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में आज कौन-कौन बनेगा मंत्री? जानिए

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही एनडीए के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जिसमें से टीडीपी सांसद का मंत्री बनना तय हो गया है।
नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में बेहद खास होगा। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से 10 वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट को भी विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें से चार महिला लोको पायलट भी है।
गिरिराज सिंह भी बनेंगे मंत्री।
भरुच से सांसद मनसुख वसावा होंगे प्रोटेम स्पीकर।
रक्षा खड़से भी मंत्री बनेंगी। महाराष्ट्र रावेर से सांसद हैं और एकनाथ खड़से की बहू हैं।
दिल्ली की सासंद कमलजीत सहरावत को भी फोन आ गया है।
रामदास आठवाले को भी फ़ोन आया है।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी बनेंगे मंत्री, लुधियाना से भाजपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव।
शिवसेना के प्रताप जाधव को आया फोन, बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री।
केरल से जॉर्ज कुरियन भी बनेंगे मंत्री।
चिराग पासवान को भी आया फोन, बनेंगे मोदी कैबिनेट में मत्री
अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को भी आया फोन, बनेंगी मंत्री।