खेल

नेशनल खेल मे गिरी साइकलिंग खिलाड़ी..

रुद्रपुर l ऊधम सिंह नगर जनपद मे हो रहे 38 वें नेशनल गेम के पांचवे दिन रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम में नवनिर्मित वेलो ड्रम में ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सिकलिंग करते समय एक खिलाड़ी अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गई जिसे आनन फानन मे ट्रेक से उठाकर मेडिकल टीम ने उपचार किया। घायल खिलाड़ी महाराष्ट्र की सुशिकला अगासे बताई जा रही है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वेलो ड्रम में 10 किलोमीटर महिला एलीट प्रतियोगिता में 7 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कर्नाटका की कीर्ति रंगास्वामी ने पहला स्थान पा कर गोल्ड मेडल में कब्जा किया। वहीं सिल्वर मेडल में असम की चयनिका गोगई ने कब्जा किया। जबकि कांस्य पदक में हरियाणा की मीनाक्षी ने कब्जा जमाया। वहीं पुरुष वर्ग की 15 किलोमीटर ट्रैक साइकिलिंग में 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

जिसमें सर्विसेज टीम के साहिल ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं सिलवर मेडल में केरला के अद्वैत शंकर एस एस ने कब्जा किया। जबकि कांस्य पद में सर्विसेज टीम के कृष्णा नायकोडी ने कब्जा किया है। देर शाम खेल मंत्री रेखा आर्य ने मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उत्तराखण्ड इतिहास रच रहा है। 38 वें नेशनल गेम की मेजबानी और उसे अच्छे से सम्पन्न करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि छोटा प्रदेश होते हुए भी नेशनल गेम के 35 इवेंट्स प्रदेश में ही सम्पन्न करना इस उपलब्धि को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि अब खेल भूमि की और बढ़ने लगी है। प्रदेश के युवाओं के लिए अब खेल में अपार संभावनाएं बनेगी।

Related Articles

Back to top button