क्राइमदेश - विदेश

विधायक से तीन करोड़ मांगने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड l रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को फर्जी फोन कॉल कर मंत्री बनाने का लालच देकर 3 करोड रुपए मांगने वाले गेंग के एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गेंग के द्वारा खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताया था। मामले में पुलिस ने विधायक के सहयोगी अभिषेक मिश्रा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। एसपी उधम सिंह नगर निहारिका तोमर ने बताया कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने विधायक को फर्जी फोन कॉल कर पैसो की डिमांड करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी के द्वारा अपना नाम उवैश अहमद पुत्र सगीर अहमद निवासी गाजियाबाद उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है, उवैश के कब्जे से पुलिस टीम के द्वारा मोबाइल फोन और सिम बरामद किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी के द्वारा उत्तराखंड में भाजपा के तीन विधायक जिसमें हरिद्वार जनपद से आदेश चौहान, नैनीताल विधायक सरिता आर्या और उधम सिंह नगर के रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को फोन कॉल कर मंत्री पद का लालच देकर तीन करोड़ रूपये की डिमांड की थी, इसके बाद अलग-अलग थानो में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने कॉल करने वाली गेंग के सदस्य मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है उसे न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button