देश

हवाई अड्डे से 650 उड़ाने रद्द मंत्री बोले लेंगे सख्त एक्शन

देश में इंडिगो एयरलाइंस के संकट और हवाई यात्रा के संचालन प्रभावित होने के बाद, राज्यसभा में केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने गंभीर चिंता जताते हुए भविष्य में इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उड्डयन मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि एयरलाइन को क्रू और रोस्टर प्रबंधन में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी कहा, “यात्रियों को जो परेशानियां हुईं, उन्हें हम हल्के में नहीं ले रहे हैं। अगर आइंदा किसी एयरलाइन ने लापरवाही की, तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे और इसे एक मिसाल बना कर अन्य एयरलाइनों को भी सावधान करेंगे।” मंत्री ने इस प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी है और सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इंडिगो की उड़ानें रद्द क्यों हुई थीं ?
इंडिगो एयरलाइंस ने हाल ही में चालक दल की कमी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी थीं, जिससे यात्रियों में निराशा और गुस्से की लहर फैल गई थी। केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने इस स्थिति को “इंडिगो का आंतरिक संकट” करार दिया और बताया कि इस संकट के कारण यात्री सुरक्षा मानदंड लागू करने में आई कठिनाइयों का असर पड़ा। उन्होंने कहा कि इस समस्या के कारण हजारों लोग हवाई अड्डों पर फंसे रहे, और एयरलाइन को अपने संचालन को फिर से सामान्य बनाने के लिए पूरी कोशिशें करनी पड़ीं।

Related Articles

Back to top button