मध्यप्रदेश

पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों और विधायकों को तीन दिन की विशेष ट्रेनिंग देने जा रही है

पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों और विधायकों को तीन दिन की विशेष ट्रेनिंग देने जा रही है। इस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत 14 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वे पहले दिन खुद मौजूद रहकर जनप्रतिनिधियों को पार्टी की कार्यशैली, अनुशासन और संवाद कौशल से जुड़ी अहम बातें बताएंगे।
ट्रेनिंग का समापन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर सकते हैं, हालांकि उनके कार्यक्रम को लेकर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।


इस शिविर में संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद भी पूरे समय मौजूद रहेंगे।
ट्रेनिंग के दौरान जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया की प्रभावी उपयोगिता, फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी, पार्टी का वैचारिक इतिहास और ‘इकोनॉमी 2047’ के विजन पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
इस बार पचमढ़ी को प्रशिक्षण स्थल के तौर पर इसलिए चुना गया है क्योंकि पिछली बार चार साल पहले उज्जैन में ऐसा शिविर आयोजित किया गया था। ट्रेनिंग में राम-भाऊ महाल्गी प्रबोधिनी संस्थान के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button