छत्तीसगढ़

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने किया छत्तीसगढ़ प्रवेश, जल्द पड़ेगी प्री-मानसून की बौछारें…


रायपुर। भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग ने आज दक्षिण पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ प्रवेश की अधिकृत घोषणा कर दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सुकमा के रास्ते बस्तर प्रवेश कर गया है। इसके अलावा विभाग ने प्रदेश के बेमेतरा, कबीरधाम जिले के साथ ही बिलासपुर, गौरेला, पेण्ड्रा, मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, मुंगेली जिले में आगामी 3 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे अथवा भीषण मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के साथ ही पूरे देश में इस वर्ष पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए पहले ही यह बता दिया था कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित तिथि से पहले दस्तक देगी और इस वर्ष मानसूनी बारिश औसत से अधिक होगी। समयपूर्व केरल में दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने में काफी मदद मिली और समुद्री तूफान ने इसे काफी तेजी से आगे बढ़ा दिया। यही वजह है कि इस बार मानसून काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।

CG Weather News : दक्षिण भारत के अधिकांश प्रदेशों में सक्रिय होकर वर्तमान में दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में इसकी उत्तरी सीमा हरनाई, निजामाबाद, सुकमा, विजयनगर और इस्लामपुर है। मानसून महाराष्ट्र के आधे हिस्से पर भी सक्रिय हो गया है। आज छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में इसका प्रवेश हो चुका है अब मानसून जल्द ही राजधानी रायपुर में सक्रिय हो जाएगा। इसके पूर्व प्री-मानसून की बौछारें भी शुरू हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button