बलरामपुर

शराब के नशे में सो गया था घर के बाहर ठंड से युवक की मौत…

बलरामपुर। जिले में बीती रात पड़ी कड़ाके की ठंड की वजह से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए पंडों जनजाति के युवक की सड़क किनारे लाश मिली है.घटना चलगली थाना के ग्राम धढिया की है, जहां वाड्रफनगर के ग्राम अलका का रहने वाला पंडो जनजाति का युवक राजेंद्र कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था. आज सुबह उसकी लाश सड़क किनारे मिली है.घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच रही है. घटना कैसे घटित हुई, यह अभी कहना मुश्किल है. शव का पीएम कराने के बाद ही बताया जा सकता है कि मौत का क्या कारण है

Related Articles

Back to top button