छत्तीसगढ़
सीएम विष्णुदेव साय का आज का व्यस्त कार्यक्रम, मंत्रालय से लेकर भाजपा कार्यालय तक बैठकें और प्रेस कॉन्फ्रेंस….

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में पूरे दिन विभिन्न शासकीय और राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। उनके आज के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी रहने की संभावना है।
सीएम साय का आज का कार्यक्रम
- सुबह 11:30 बजे
मुख्यमंत्री मंत्रालय (महानदी भवन) में विभागीय बैठक लेंगे। इस बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। - दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मुख्यमंत्री अपने कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान फाइलों के निराकरण, अधिकारियों के साथ चर्चा और महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों पर विचार किया जाएगा।

- शाम 5:00 बजे
मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
इस दौरान वे VB-GRG बिल (विकसित भारत – गारंटी फ़ार रोज़गार और आजीविका मिशन – ग्रामीण) को लेकर विस्तार से जानकारी देंगे। यह बिल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने की दिशा में सरकार की अहम पहल माना जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत – जी राम जी) अधिनियम, 2025 के प्रावधानों, उद्देश्यों और इससे प्रदेश को होने वाले लाभों पर भी मीडिया को जानकारी देंगे।
राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम दिन
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम को प्रदेश की ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका सुदृढ़ीकरण से जुड़ी नीतियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इन योजनाओं को लेकर राजनीतिक और जनचर्चा और तेज होने की संभावना है।



