छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

रायपुर में आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत, जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगेंगे शिविर..

सुशासन तिहार 2026 के तहत राजधानी रायपुर में आज से जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत होने जा रही है। आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

पहला शिविर आज 11 मई को रायपुर नगर निगम के जोन-3 क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर शंकरनगर स्थित सिंधु भवन में लगाया जाएगा। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों से आवेदन लिए जाएंगे।

इस दौरान नागरिक पानी, बिजली, सड़क, सफाई, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, आयुष्मान कार्ड, राजस्व प्रकरण और अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दे सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और समस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

प्रशासन का कहना है कि शिविरों के जरिए आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अलग-अलग जोनों में चरणबद्ध तरीके से शिविर लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button