छत्तीसगढ़रायगढ़

पी.डब्लू.डी. विभाग की लापरवाही से राहगीर परेशान..

रायगढ़ l उरगा से धरमजयगढ़ बन रहा रेलवे लाइन जिसका निर्माण कार्य का ठेका इरकॉन प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है जो की बिना पी.डब्लू.डी. विभाग से अनुमति लिए हाटी से सिथरा मुख्यमार्ग पर करीब 4 माह पूर्व परिवर्तित मार्ग बनाया गया वही मुख्यमार्ग में बिना कोई सूचना बोर्ड लगाए खोदाई भी कर दिया गया। जिस वजह से बीती रात करीब दो बजे जशपुर से कोरबा जा रही वाहन मुख्यमार्ग में धरमजयगढ़ पी.डब्लू.डी. विभाग की लापरवाही से वाहन का पिछला पहिया गड्ढे में जाकर फंस गया।

बिना परमिशन पी.डब्लू.डी के मुख्यमार्ग में रेलवे ठेका कंपनी द्वारा खोदाई करना और मार्ग परिवर्तित का सूचना बोर्ड नहीं लगाया जो साफतौर से धरमजयगढ़ के पी.डब्लू.डी विभाग की लापरवाही को दर्शाता है जिस वजह से रेलवे ठेका कंपनी मनमानी कर रहे है।

Related Articles

Back to top button