छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ चला ऑपरेशन करीब 72 घंटे बाद  थमा …

अबूझमाड़ l छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में  सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है.27 नक्सलियों को ढेर किया गया है. हालांक इस दौरान 2 जवान भी शहीद हुए. जहां शहीदों के शव को भी ससम्मान नारायणपुर में अंतिम सलामी दी गई, खुद सीएम विष्णुदेव साय ने जवानों को कांधा दिया. 

 बस्तर में चला यह ऑपरेशन अहम माना जा रहा है, क्योंकि तीन दिन बाद ही झीरम घाटी कांड की बरसी है, उससे पहले नक्सलियों ने यह ऑपरेशन पूरा करके माओवादियों को कड़ा संदेश दिया है.  झीरम घाटी कांड का अहम किरदार बसव राजू भी इस ऑपरेशन में ढेर हुआ है, 

झीरम घाटी मास्टमाइंड नक्सली बासव राजू था, जिसे सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन में मार गिराया है. झीरम घाटी कांड की बरसी 25 मई 2013 को है,झीरम घाटी की घटना को 25 मई को 12 साल पूरे हो जाएंगे.  जवानों ने इस ऑपरेशन के पूरा होने के बाद जश्न मनाया. क्योंकि इस घटना सबसे बड़ा आरोपी ही अब ढेर हो चुका है. 

Related Articles

Back to top button