छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्राथमिक शाला की शिक्षिका को DEO ने निलंबित किया,

बिलासपुर l प्राथमिक शाला की सहायक शिक्षिका सुशीला काठले को शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है. मामला  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की है,तखतपुर ब्लॉक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भुंडा की शिक्षिका सुशीला काठले पर अनुशासनहीनता करने और जवाब मांगने पर प्रधान पाठक से अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप लगाए गए थे.

भुंडा शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक ने सहायक शिक्षिका सुशीला काठले (पात्रे) के खिलाफ अमर्यादित व्यवहार करते हुए धमकाने की शिकायत की थी. इस मामले की जांच में तखतपुर बीईओ ने पाया कि सहायक शिक्षिका एलबी सुशीला काठले (पात्रे) समय पर शाला में उपस्थित नहीं होती है. इसके अलावा शिक्षिका पर शासकीय अभिलेखों में कांट-छांट करने और प्रधान पाठक को धमकाने का भी आरोप है.इस मामले में ब्लॉक एजुकेश ऑफिसर ने जांच कर प्रतिवेदन सौंपा था. जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है.

Related Articles

Back to top button