ट्विशा शर्मा मौत मामला: आरोपी वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस अंतरिम रूप से निलंबित

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। मामले के आरोपी पति और पेशे से वकील समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस अंतरिम रूप से निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की है। लाइसेंस निलंबित होने के बाद समर्थ सिंह फिलहाल वकालत का पेशा नहीं कर सकेंगे।
ट्विशा शर्मा मौत मामले ने भोपाल समेत पूरे प्रदेश में काफी चर्चा बटोरी थी। मामले को लेकर लगातार कानूनी और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं। इसी बीच बार काउंसिल की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
गौरतलब है कि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के इस फैसले को पेशेवर आचरण और कानूनी व्यवस्था के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।



