मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता परियोजना की हालिया प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की…

मध्य प्रदेश l मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता परियोजना की हालिया प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने मादा चीता ‘गामिनी’ और उसके चार शावकों को जंगल में छोड़े जाने को राज्य के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण के प्रति गंभीर और प्रतिबद्ध है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की बढ़ती संख्या न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्रदेश में पर्यटन को भी नया आयाम देगी। आशा है कि आने वाले समय में हम और भी सकारात्मक समाचार सुनेंगे, जो मध्य प्रदेश को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button